रायपुर। Chhattisgarh Police में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 35 निरीक्षकों (टीआई) के तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक कांकेर, राजनांदगांव और सुकमा समेत अन्य जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादला आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर जारी किया गया है।
देखें सूची











