AAP को बड़ा झटका,  BJP के हुए राघव  चड्ढा, संजय सिंह ने कहा- गद्दारों’ को माफ नहीं करेगी जनता

Raghav Chadha

नई दिल्‍ली। आखिरकार हुआ वही जिसके कयास लगाए जा रहे थे। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। तीनों सांसदों के साथ राघव चड्ढा बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर बीजेपी में शामिल हुए। नबीन ने मिठाई खिलाकार तीनों का स्‍वागत किया।

राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की इससे भी बड़ा धमाका यह किया है कि  दो-तिहाई से ज्यादा पार्टी सांसद उनके साथ हैं। और वह बीजेपी में विलय करेंगे।

इसकी चिट्ठी राज्यसभा चेयरमैन को दे दी गई है। इस दौरान, उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता उनके साथ हैं।

 राघव चड्ढा की आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व से दूरियां उसी दिन से साफ दिखाई देने लगी थीं, जिसे दिन पार्टी ने राज्‍य सभा में पार्टी उपनेता पद से हटा कर उनकी जगह पंजाब से पार्टी के सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता नियुक्त किया था।

लेकिन अब अशोक मित्तल भी राघव चड्ढा के साथ पार्टी छोड़ने जा रहे हैं। इस घटना के बाद से आम आदमी पार्टी की संसद में पावर कम होगी। फिलहाल ताजा घटनाक्रम पर पार्टी की ओर से फौरी तौर पर प्रतिक्रया का इंतजार किया जा रहा है।

दो-तिहाई सांसद साथ होने का दावा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया कि पार्टी के दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं और वे भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। AAP के कुल 10 राज्यसभा सदस्यों में से 7 के समर्थन का हवाला देते हुए चड्ढा ने कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या है, इसलिए दल-बदल कानून का कोई खतरा नहीं है।

हालांकि, कुछ समय पहले ही पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। मित्तल पर भरोसा जताया गया था, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने चड्ढा का साथ चुना।

चड्ढा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है। वे पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं और लंबे समय तक इसकी गतिविधियों से दूर रहे क्योंकि वे पार्टी के कुछ फैसलों और गलत कदमों से सहमत नहीं थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब AAP पहले जैसी नहीं रही।

इसी क्रम में, AAP के दूसरे सांसद संदीप पाठक ने भी पार्टी से दूरी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वे किसान परिवार से आते हैं, पढ़ाई के बाद सिर्फ देश सेवा के मकसद से राजनीति में आए और हमेशा अरविंद केजरीवाल को आगे रखा। पूरी ईमानदारी से काम किया, लेकिन अब उनके रास्ते अलग हो गए हैं।

संजय सिंह का पलटवार

इस घटनाक्रम पर AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है, जिसमें ED और CBI का दुरुपयोग कर AAP के सांसदों को तोड़ा जा रहा है। सिंह ने कहा कि इन लोगों ने पंजाब की जनता के साथ गद्दारी की है। भगवंत मान पंजाब में ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन भाजपा उनके प्रयासों को रोकने की साजिश रच रही है। पंजाब की जनता इन ‘गद्दारों’ को कभी माफ नहीं करेगी।

वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम पर एक्‍स पर प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने एक लाइन की पोस्‍ट में बस इतना ही लिखा, ‘बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया जोरदार धक्का’।

केजरीवाल के लिए कितना अ‍हम थे चड्ढा

इस घटनाक्रम को AAP के लिए बड़े झटके के तौर पर इसलिए देखा जा रहा है क्‍याेंकि राघव चड्ढा अन्‍ना आंदोलन के समय ही केजरीवाल के संपर्क में आए थ। राघव चड्ढा पार्टी खासकर केजरीवाल के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते थे।

चड्ढा जनलोकपाल बिल का ड्राफ़्ट तैयार करने वाली टीम में से एक थे। पार्टी ने उन्‍हें बाद में प्रवक्‍ता बनाया था। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा राघव लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर के भारत लौटने के बाद से ही अरविंद केजरीवाल के संपर्क थे।

2019 चुनाव में राघव चड्ढा ने दक्षिणी दिल्ली की संसदीय सीट पर चुनाव लड़ा लेकिन हार मिली। फिर 2020 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र नगर सीट से जीत दर्ज की।

पूरे घटनाक्रम का जिम्‍मा भाजपा पर फोड़ते हुए पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने एक्‍स की पोस्‍ट कहा है ‘भाजपा हमेशा से पंजाब विरोधी रही है। जब से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पारित हुए हैं, भाजपा में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। वे इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। पंजाब में अपनी बार-बार की हार का बदला लेने के लिए भाजपा ने हमेशा पंजाब और आम आदमी पार्टी के प्रति घृणा की भावना पाली है। हम पार्टी छोड़ने वालों और पार्टी में शामिल करने वालों, दोनों की कड़ी निंदा करते हैं। पंजाब की पवित्र भूमि से मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी आम जनता की पार्टी है और जनता ही हमारी असली ताकत है। जनता पंजाब के गद्दारों को जरूर सबक सिखाएगी।’

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त की मांग – ECI बताए, मतदान की डेडलाइन 6 बजे कतार में कितने मतदाता थे?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now