रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हिंदी लेखक और बिलासपुर निवासी कवि रामकुमार तिवारी की लोकप्रिय कहानी संग्रह “कुतुब एक्सप्रेस” के पंजाबी अनुवाद को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की ओर से सम्मानित किया गया है।
इस कहानी संग्रह का अनुवाद पंजाबी लेखक जगदीप सिद्धू ने गुरुमुखी लिपि में किया है। जगदीप सिद्धू के प्रयासों से पहले भी रामकुमार तिवारी की रचनाएं पंजाब क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।
उनका काव्य संग्रह “आसमान का सूरज की याद नहीं” भी पंजाबी में अनूदित हो चुकी है। रामकुमार तिवारी हिंदी साहित्य के प्रमुख समकालीन रचनाकारों में से एक माने जाते हैं। उनकी कहानियां और कविताएं आधुनिक संवेदनाओं को बखूबी उकेरती हैं, जिसके कारण उन्हें हिंदी जगत में विशेष स्थान प्राप्त है।











