PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई पर बड़ा समझौता,5 अरब डॉलर निवेश पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो दिवसीय दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक में LPG सप्लाई, स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और रक्षा सहयोग जैसे अहम समझौते हुए। UAE ने भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों में 5 अरब डॉलर निवेश करने का भी ऐलान किया। UAE दौरे के बाद PM मोदी नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का विमान अबू धाबी पहुंचने पर UAE एयर फोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। PM मोदी ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत हर स्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने UAE पर हाल के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

शांति और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर

PM मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के लिए भारत हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहना चाहिए, क्योंकि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। प्रधानमंत्री का यह दौरा सिर्फ कुछ घंटों का रहा, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर चर्चा हुई। UAE दौरे के बाद PM मोदी नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। यह दौरा ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now