अमेरिकी अदालत ने अजीत डोवाल और गोयल को दिल्ली की अदालतों के जरिए समन भेजने का आदेश दिया

नई दिल्ली। एक अमेरिकी (American)संघीय अदालत ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा दायर मुकदमे के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) प्रमुख समंत गोयल को दिल्ली की अदालतों के माध्यम से समन भेजने का आदेश दिया है।पन्नू पर भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा विभिन्न आतंकवादी आरोपों के तहत वारंट जारी है।

नवंबर को दिए आदेश में न्यूयॉर्क के साउथर्न डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत ने निर्देश दिया कि समन और संबंधित न्यायिक दस्तावेज श्री डोवल के लिए पटियाला हाउस जिला अदालत तथा श्री गोयल के लिए द्वारका और तिस हजारी जिला अदालतों को भेजे जाएं।

जज कैथरीन पोल्क फाइला के आदेश में कहा गया है, “यह अदालत इस सिविल कार्रवाई में प्रतिवादियों पर प्रक्रिया की तामील के लिए प्राप्तकर्ता भारतीय अदालतों की सहायता का आदरपूर्वक अनुरोध करती है।हेग कन्वेंशन और भारतीय सिविल प्रक्रिया संहिता के संबंधित प्रावधानों का हवाला देते हुए फाइला ने कहा कि विदेशी अदालतें श्री डोवल और श्री गोयल को भारतीय अदालतों के जरिए समन भेज सकती हैं।

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित विदेशी सिविल अदालतों द्वारा जारी समन को भारतीय अदालतों को भेजने और घरेलू अदालतों द्वारा जारी समन की तरह तामील करने की अनुमति देता है।अमेरिकी अदालत के आदेश में कहा गया कि हेग कन्वेंशन के तहत भारत के केंद्रीय प्राधिकरण के माध्यम से समन भेजने की मानक प्रक्रिया का प्रयास किया गया था, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया।

बाद अदालत ने कन्वेंशन के अनुच्छेद 19 और भारत के सिविल क़ानूनों के संबंधित प्रावधानों के तहत वैकल्पिक तरीका अपनाकर तामील करने की अनुमति दे दी।पन्नू, प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के अमेरिकी कानूनी सलाहकार हैं और उन्होंने अपनी जान के कथित प्रयास के लिए मुआवजे की मांग करते हुए सिविल मुकदमा दायर किया है।

पिछले महीने अमेरिकी अदालत ने स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास को जारी डिप्लोमैटिक नोट के जरिए श्री डोवल और श्री गोयल को समन पहुंचाने का प्रयास किया था।भारत ने इस मुकदमे को खारिज करते हुए इसे “मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण” करार दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now