UAE पर हमलों की निंदा करते हुए PM मोदी बोले- ‘भारत UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है’

द लेंस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हाल के हमलों की कड़ी निंदा की है। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक में PM मोदी ने कहा कि UAE को निशाना बनाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी UAE की अपनी पांच राष्ट्रों की यात्रा के पहले चरण में हैं। बैठक के दौरान उन्होंने कहा, ‘हम UAE पर हुए हमलों की घोर निंदा करते हैं। हम UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और भविष्य में भी हर स्थिति में इसका समर्थन करते रहेंगे।’

रणनीतिक समझौते और भारतीय समुदाय का धन्यवाद

PM मोदी ने UAE सरकार, राष्ट्रपति और शाही परिवार को भारतीय समुदाय की सुरक्षा और देखभाल के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में भारतीयों को अपने परिवार का सदस्य मानकर उनकी देखभाल की गई, इसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। दोनों देशों के बीच बैठक में रणनीतिक रक्षा सहयोग, पेट्रोलियम रिजर्व और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

PM मोदी ने जोर दिया कि भारत संवाद और कूटनीति के जरिए मुद्दों को सुलझाने का समर्थक है तथा होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहना चाहिए। यह मुलाकात अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हुई है, जिसमें UAE पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें आई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now