नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली
असम में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अंतिम चरण में है। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी असम विधानसभा चुनाव में आदिवासियों का मुद्दा उठाकर पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे है।
इसी बीच रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता Pawan Khera ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी रिंकी भुईयां सरमा को लेकर बड़ा खुलासा किया। रिनिकी एक पेशेवर वकील और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व किया है।
पवन खेड़ा ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट है जिसमें से दो मुस्लिम देश है। उन्होंने आगे कहा कि दुबई में दो कंपनी हैं जिनका जिक्र एफिडेविट पर नहीं किया।
अमेरिका की व्योमिंग कंपनी में करोड़ों पैसे रखे हुए है आख़िर यह पैसा अमेरिका में कैसे आया और इसको छुपाया क्यों गया। पवन खेड़ा का कहना था कि यह 54 हजार करोड़ रुपए हिमांता और उनकी पत्नी एवं बेटे में बांटा जाना था।
पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्हें इस बात की जानकारी है या नहीं कि रिनीकी के पास तीन पासपोर्ट है। भारतीय कानून के तहत अगर आपके पास भारत का पासपोर्ट है तो आपको अन्य पासपोर्ट सरेंडर करने होंगे। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि हिमांता के पास दुबई में दो घर हैं जिसका जिक्र उन्होंने चुनावी एफिडेविट में नहीं किया है।
असम के जालुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे हिमंता बिस्व सरमा ने नामांकन के समय अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास केवल चल संपत्ति है। इसका मूल्य 2021 में 1.72 करोड़ रुपये था, जो 2026 में बढ़कर 2.36 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया कंपनी ‘प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट (Pride East Entertainment)’ की मैनेजिंग डायरेक्टर रिंकी भुइयां ने 13.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 19.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है।
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया जवाब, दर्ज कराएंगे मुकदमा

कांग्रेस प्रवक्ता Pawan Khera के आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जवाब दिया है। सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज पवन खेड़ा द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है। जैसे-जैसे असम निर्णायक जनादेश की ओर बढ़ रहा है, ऐसे हताश और बेबुनियाद हमले उनकी डूबती नाव को ही उजागर करते हैं।’
सरमा ने सभी आरोपों को ‘दुर्भावनापूर्ण, गढ़े गए और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ” करार देते हुए कहा कि ये असम की जनता को गुमराह करने के लिए लगाए गए हैं।
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि वह उनकी पत्नी पवन खेड़ा के खिलाफ 48 घंटों के अंदर आपराधिक और सिविल दोनों मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे।











