पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ब्लास्ट, 70 से ज्यादा लोगों की मौत , 300 घायल

breaking news

Pakistan Blast : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज जुम्मे की नमाज के दौरान एक शिया इमामबारगाह में जोरदार धमाका हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ब्लास्ट नमाज पढ़ रहे लोगों के बीच हुआ, अब तक मिली जानकारी के अनुसार 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और करीब 300 घायल हुए हैं। धमाके के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और इमरजेंसी लागू कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।


तेज धमाके से इमामबारगाह में अफरा-तफरी मच गई। धुआं और चीख-पुकार के बीच लोग बाहर भागने लगे। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों में शिया समुदाय पर ऐसे लक्षित हमले आम हो गए हैं, खासकर जुम्मे की नमाज के समय। द लेंस इस खबर पर नजर बनाये हुए है और ये खबर अपडेट हो रही है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now