कंकाल लेकर बैंक पहुंचने वाले शख्स को बैंक ने पैसे लौटाए, 20 हजार की अतिरिक्त मदद

Odisha News: ओडिशा के क्योंझर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है। अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए एक व्यक्ति ने उनका कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा दिया। घटना पटना ब्लॉक के दियानाली गांव की है, जहां 50 वर्षीय जीतू मुंडा अपनी बहन कलरा मुंडा (56) के अकाउंट में जमा पैसे निकालना चाहते थे। बहन की मौत हो चुकी थी, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी दस्तावेज मांग लिए। परेशान जीतू मुंडा गांव लौटे, बहन की कब्र खोदकर उनका कंकाल निकाला और उसे कंधे पर लेकर पैदल ही बैंक पहुंच गए। उन्होंने बैंक के सामने कंकाल रखकर पैसे देने की मांग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बैंक ने पैसे लौटाए

मामले के सार्वजनिक होने के बाद बैंक ने तुरंत कार्रवाई की। जीतू मुंडा को उनकी बहन के अकाउंट में जमा लगभग 19,000 रुपये वापस कर दिए गए हैं। इसके अलावा, रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से उन्हें 20,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि भी दी गई है। बैंक के रीजनल मैनेजर सत्यव्रत नंदा ने बताया कि जीतू मुंडा नशे की हालत में थे और बैंकिंग नियमों को समझ नहीं पा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और बैंक ने मिलकर मामले को सुलझाया। पुलिस ने कंकाल को सम्मान के साथ दोबारा दफन कर दिया है। प्रशासन ने जीतू मुंडा को आगे की कानूनी प्रक्रिया में मदद का आश्वासन दिया है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now