जशपुर के चार गांवों में फादर, पास्टर और सिस्टर के प्रवेश पर रोक

लेंस न्यूज़ । छत्तीसगढ़ के जशपुर (Jashpur)जिले के चार गांवों में ग्राम पंचायतों ने फादर, पास्टर और सिस्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सन्ना, चड़िया, डुमरटोली और टेम्पू पंचायतों में सूचना बोर्ड लगाकर यह फैसला सार्वजनिक किया गया है।

पंचायतों ने यह कदम पेसा कानून का हवाला देते हुए उठाया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे मतांतरण की कोशिशों के खिलाफ हैं और अपनी परंपराओं व संस्कृति को बचाना चाहते हैं। इसी मकसद से उन्होंने यह मोर्चा खोला है।

सूचना बोर्ड भाजपा विधायक रायमुनी भगत की मौजूदगी में लगाए गए। विधायक ने इस फैसले को आदिवासी समाज में बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गांव वाले अब अपनी पहचान और रीति-रिवाजों के प्रति अधिक सचेत हो रहे हैं।

वहीँ दूसरी ओर ईसाई आदिवासी महासभा ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि यह कदम गलत है और इससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

जशपुर आदिवासी बहुल जिला है और यहां पेसा कानून लागू है। इस कानून के तहत ग्राम सभाओं को स्थानीय रीति-रिवाज, परंपरा और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े कई अधिकार दिए गए हैं। पंचायतों ने इन्हीं अधिकारों का जिक्र करते हुए फादर, पास्टर और सिस्टर के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories