NEET-2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष रेल सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। परीक्षा के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष मेमू सेवाओं और अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था की गई है।
विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेनें
कोरबा–दुर्ग–कोरबा मेमू स्पेशल:06801 कोरबा–दुर्ग – 20 जून 2026 को कोरबा से सुबह 10.00 बजे रवाना
06802 दुर्ग–कोरबा – 20 जून 2026 को दुर्ग से शाम 19.05 बजे रवाना
06803 कोरबा–दुर्ग – 21 जून 2026 को कोरबा से सुबह 04.00 बजे रवाना
06804 दुर्ग–कोरबा – 21 जून 2026 को दुर्ग से शाम 19.05 बजे रवाना
छिंदवाड़ा–इतवारी मेमू स्पेशल:
08823 छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – 21 जून 2026 को छिंदवाड़ा से शाम 18.00 बजे रवाना
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हसदेव एक्सप्रेस को 21 जून 2026 को अस्थायी रूप से दुर्ग तक विस्तारित किया गया है।
अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था
रेलवे ने 10 ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त जनरल कोच संलग्न किए हैं। इनमें शामिल हैं:
रायपुर–कोरबा और कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 7-7 अतिरिक्त कोच
बिलासपुर–रीवा एक्सप्रेस में 2-2 अतिरिक्त कोच
टाटानगर–इतवारी और इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस में 2-2 अतिरिक्त कोच
टाटानगर–बिलासपुर और बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस में 2-2 अतिरिक्त कोच
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने NEET-2026 के परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचें। परीक्षार्थी और अभिभावकों के लिए सलाह है की ट्रेनों के समय-निर्धारण और ठहराव की नवीनतम जानकारी के लिए कृपया Indian Railways की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर चेक करें।











