छत्तीसगढ़ के सीएम के गृह जिले में रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, वॉशरूम में लगाई फांसी

March 19, 2025 4:15 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में रेप पीड़िता नाबालिग ने शेल्टर होम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग युवती के 3 दिन पहले ही जशपुर थाने में जाकर रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसे शेल्टर होम में काउंसलिंग के लिए रखा गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

वॉशरूम में फंदे से लटका मिला शव

जशपुर जिले के शेल्टरहोम में काउंसलिंग के लिए रेप पीड़िता को रखा गया था। मंगलवार सुबह करीब 9 वॉशरूम में नाबालिग का शव फंदे से लटका हुआ मिला। रेप पीड़िता 3 दिन पहले जशपुर पहुंची और कोतवाली थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक रेप पीड़िता जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। नाबालिग ने पुलिस को जानकारी दी थी कि गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने उसका रेप किया है। उसकी मां का निधन हो चुका है और उसके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जशपुर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने आत्महत्या की घटना को लेकर बताया कि नाबालिग आस्ता थाना क्षेत्र से जशपुर शहर में अकेले पहुंची थी लेकिन किन परिस्थितियों में उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। रेप के आरोपी नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories