ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार

March 16, 2026 4:34 PM
Mamta Kalia

नई दिल्ली। हिंदी की वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया (Mamta Kalia) को वर्ष 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए दिया जाएगा।

साहित्य अकादमी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, अकादमी मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में हर साल साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करता है। वर्ष 2025 के लिए घोषित पुरस्कारों में आठ कविता संग्रह, चार उपन्यास, छह कहानी संग्रह, दो निबंध, एक साहित्यिक आलोचना, एक आत्मकथा और दो संस्मरण पुस्तकों को शामिल किया गया है।

अकादमी के अनुसार साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 की प्रक्रिया जनवरी 2025 में शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2025 को इसके लिए औपचारिक विज्ञापन जारी किया गया था।

पुरस्कार की घोषणा के बाद ममता कालिया ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के फोन और संदेश आ रहे हैं कि फोन पर जैसे ट्रैफिक जाम लग गया है। उन्होंने सभी के प्यार और बधाइयों के लिए धन्यवाद कहा।

ममता कालिया हिंदी साहित्य की प्रमुख लेखिकाओं में गिनी जाती हैं और कहानी, उपन्यास व संस्मरण लेखन के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now