Lucknow coaching centre fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके के पुरनिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में ज्यादातर 20 से 30 साल के युवा छात्र और कोचिंग स्टाफ शामिल हैं। इस हादसे ने पूरे प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हादसा कैसे हुआ?
आग दूसरी मंजिल पर चल रही लर्निंग स्पेस नाम की कोचिंग और हेड हॉपर स्टूडियो (3D आर्ट प्रोडक्शन) में लगी। आग की शुरुआत एसी ब्लास्ट से हुई मानी जा रही है। धुएं से घिरे छात्र बाथरूम में घुसकर खुद को बंद कर ले गए लेकिन छत का दरवाजा बंद होने और इमरजेंसी एग्जिट न होने के कारण ज्यादातर लोग दम घुटने से मारे गए। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने इमारत की पिछली दीवार तोड़कर अंदर पहुंचा और 7 घंटे तक ऑपरेशन चलाया।
मृतक और घायल
मरने वालों में 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। अधिकांश उत्तर प्रदेश के हैं, जिनमें लखनऊ के 8, कानपुर के 2 और बाराबंकी का 1 शामिल है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की 2, मध्य प्रदेश और हरियाणा की 1-1 पीड़ित हैं।
मृतकों के नाम: सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुच्छा, सुखमनी, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविष्य, अब्दुल रहमान, सूरज, शहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमल्या।घायलों में लवप्रीत, जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव आदि शामिल हैं। सभी घायलों का केजीएमयू में इलाज चल रहा है।
दर्द भरी कहानियां
नीलेश और अनामिका (23) की दिसंबर में शादी तय थी। दोनों एक साथ काम करते थे, लेकिन शादी से पहले ही दोनों की मौत हो गई। अब्दुल रहमान घर के इकलौते कमाने वाले थे। उनके माता-पिता बीमार होने के कारण पोस्टमॉर्टम के लिए भी नहीं पहुंच सके।
अवैध बिल्डिंग, कोई सुरक्षा नहीं
जांच में सामने आया कि बिल्डिंग अवैध थी। वर्ष 2016 में इसे गिराने का आदेश जारी हुआ था, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। बिल्डिंग में फायर सेफ्टी, फायर एग्जिट या कोई अन्य सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या (304-A) का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र शुक्ला, पेट शॉप मालिक राम कृष्ण उपाध्याय और कोचिंग संचालक तूषार कृष्ण जायसवाल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बिल्डिंग को अनुमति देने वाले 16 अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। LDA वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि बिल्डिंग मालिक को 15 दिन का नोटिस दिया गया है इसके बाद बुलडोजर चलाया जाएगा।
सरकार की कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया। 2 सदस्यीय SIT गठित की गई, जिसमें IPS प्रवीण कुमार और IAS अमृत अभिजात शामिल हैं। SIT 7 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘कोई भी दोषी नहीं बचेगा।’ मंगलवार सुबह SIT और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए। य








