कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपये महंगा, 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े

LPG Price Hike

LPG Cylinder Price Hike : ईरान-अमेरिका तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस सप्लाई प्रभावित होने के बाद भारत में आज तीसरी बार कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू सिलेंडर के दाम हालांकि नहीं बढ़े हैं। 9 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 993 रुपये बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी। इसी तरह 5 किलो वाले छोटे (FTL) सिलेंडर की कीमत भी 261 रुपये बढ़कर 810 रुपये पहुंच गई है जो पहले 549 रुपये में उपलब्ध था।

कौन प्रभावित होगा ?

यह बढ़ोतरी सबसे ज्यादा रेस्तरां, ढाबा, कैंटीन, होटल और स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर पड़ेगी। खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने की संभावना है। साथ ही PG, हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, अकेले रहने वाले कामगारों और प्रवासी मजदूरों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा क्योंकि वे अक्सर 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।

क्यों बढ़े दाम?

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा LPG आयात करता है। सप्लाई में कमी और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के चलते कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।घरेलू उपभोक्ताओं को राहतघरेलू उपयोग के 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये और कोलकाता में 939 रुपये ही रहेगी।

क़ीमत की क्रोनोलॉजी

इस साल कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 1 मार्च 2026 को ₹28-31 की छोटी बढ़ोतरी हुई, इसके बाद 7 मार्च को ₹114.50, 1 अप्रैल को ₹195.50 से ₹218 तक की बढ़ोतरी की गई। अब 1 मई 2026 को सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए एक बार में ₹993 रुपये प्रति सिलेंडर महंगे कर दिए गए हैं। इस चौथी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है।

नए नियम भी लागू

1 मई से कुछ अन्य बदलाव भी किए गए हैं:

शहरी क्षेत्रों में घरेलू सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन तक हो सकती है।
सिलेंडर डिलीवरी के लिए अब OTP अनिवार्य कर दिया गया है।

उपभोक्ताओं के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि लोग जितना जरूरी हो उतना ही LPG खरीदें और बर्बादी से बचें। छोटे सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले छात्र और कामगार अब ज्यादा सावधानी बरतें और खर्च का नया हिसाब लगाएं। यह तीसरी बार है जब ईरान-अमेरिका संघर्ष शुरू होने के बाद कमर्शियल LPG के दाम बढ़ाए गए हैं फिलहाल घरेलू सिलेंडर पर कोई बोझ नहीं बढ़ाया गया है लेकिन लंबे समय तक संकट बने रहने पर आगे और असर पड़ सकता है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now