रायपुर में बुर्का वाला चोर, श्री शिवम् ज्वेलरी शॉप में की 25 लाख की चोरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्री शिवम् ज्वेलरी शॉप में सोमवार की रात चोरों ने दुकान में रखे लगभग 25 लाख रुपए चोरी कर लिए। आज सुबह जब शॉप के कर्मचारी दुकान पहुंचे तो गल्ले में रखे हुए पैसे नहीं थे। इसके बाद दुकान के संचालक ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज में चोर बुर्का पहनकर पहले दुकान में घुसा, इसके बाद लॉकर तोड़कर उसमें रखे 25 लाख रुपए चोरी कर लिया। फिलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर मौजूद है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

सीसीटीवी से मिलेगा चोर का सुराग

सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि आज सुबह चोरी की घटना की जानकारी मिली। श्री शिवम् ज्वेलर्स पंडरी में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पुलिस और क्राइम की टीम मौजूद है। यह पता लगाया जा रहा है कि कितने रुपए की चोरी हुई है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories