चंपत का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन बने अंतरिम महासचिव

नई दिल्ली। चढ़ावा चोरी को लेकर मचे घमासान के बीच आज हुई राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) की बैठक में रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन का अंतरिम महासचिव बनाया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से उनका नाम चुना गया।

इससे पहले वे राम मंदिर ट्रस्ट में बतौर सदस्य शामिल थे। उन्हें कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद खाली हुए पद पर चुना गया था। कृष्ण मोहन भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी रह चुके हैं। इस प्रतिष्ठित नौकरी में उन्हें महाराष्ट्र कैडर मिला था।

इससे पहले कृष्ण मोहन राम मंदिर ट्रस्ट में बतौर सदस्य शामिल थे। उन्हें कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद खाली हुए पद पर चुना गया था। आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव चुना गया।

इधर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा (Champat Resignation) मंजूर कर लिया गया है। ट्रस्ट के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने पर चंपत राय ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था।

अब उनका इस्तीफा आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के नगीना के निवासी हैं।

वे विश्व हिंदू परिषद में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। आपातकाल के दौरान 1975 में चंपत राय जेल जा चुके हैं और उन्होंने 18 महीने जेल में काटे थे। उस समय वे धामपुर के RSM कॉलेज में प्रोफेसर थे।चंपत राय और अनिल मिश्रा ने चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के पद से इस्तीफा दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories