नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की वायु दुर्घटना में हुई मौत के बाद अब यूपी के डिप्टी सीएम बाल बाल बचे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान धूआं भर गयावे लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे।
हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरा। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी आ गई। सबसे पहले हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। फिर अचानक केबिन में धुआं उठने लगा।
धुआं इतनी तेजी से फैला कि पूरा केबिन धुंए से भर गया। पायलट का कहना था कि स्थिति बहुत गंभीर हो गई थी लेकिन पायलट ने तुरंत समझदारी दिखाई और हेलीकॉप्टर को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कर सुरक्षित उतार दिया।
केशव प्रसाद वहां बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव का उद्घाटन करने का रहे थे। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है।








