रायपुर में महिला पत्रकार को आर्मी ट्रक ने कुचला, हालत गंभीर

रायपुर। तेलीबंधा थाना इलाके में 18 दिसंबर की शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला पत्रकार गायत्री सिंह (journalist accident) बुरी तरह से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार एक आर्मी ट्रक जो टैंक से लोडेड था उसने कुचल दिया। घटना के समय मोबाइल फोन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तुरंत संपर्क करना मुश्किल हो गया। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना अचानक हुई और घायल महिला को तुरंत डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के केजुअल्टी ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर है और चोटें इतनी गंभीर हैं कि पैरों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी और कटौती (अंपुटेशन) की संभावना जताई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना वाहन के तेज गति और संभवतः सड़क पर लापरवाही के कारण हुई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल महिला पत्रकार सड़क पार कर रही थीं तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। घटना के बाद आसपास का क्षेत्र पुलिस ने सील कर दिया और ट्रक चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

परिवार ने आज महिला को एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया है और वहां ऑपरेशन किया गया है गायत्री के मीडिया संस्थान ने घटना पर चिंता ज़ाहिर की है, संस्थान के एक सहयोगी ने द लेंस से हुई बातचीत में बताया की गायत्री कुछ दिनों से छुट्टी में थी लेकिन संस्थान के एक वर्ष पूरे होने पर शाम को ऑफिस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी और वहां से लौटते हुए ये हादसा हुआ। हादसे के बाद फोन से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार परेशान होते रहा बाद में जब जानकारी मिली तब परिवार और संस्थान के सहयोगी सदमे में थे फिलहाल गायत्री का ऑपरेशन हो गया है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories