हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में अनियमितता, कांग्रेस करेगी रायपुर में आरटीओ का घेराव

May 25, 2025 9:39 PM
HSRP

रायपुर। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSNP) के मामले में रायपुर के वाहन मालिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए अनियमितता दूर करने, व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर 27 मई को सुबह 11 बजे कांग्रेस परेशान नागरिकों के साथ आरटीओ का घेराव करेगी।

कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में लाखों वाहनों के नंबर प्लेट बदले जाने हैं। रायपुर में भी बड़ी संख्या में नंबर प्लेट लगाई जानी है। नंबर प्लेट लगाने के लिए जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई है, उसमें दस प्रतिशत काम ही अभी तक पूरा हो पाया है और वाहन मालिकों पर चालान की तलवार लटकने लगी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि प्लेट लगाये जाने वाले स्थान पर शासकीय कर्मचारी की अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगाई जाने, नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों में कवर की बिक्री पूरी तरह बंद करने, नंबर प्लेट लगाने के लिए दी गई तिथि पर नंबर प्लेट उपलब्ध कराने, आगंतुक वाहन मालिकों के साथ अपमानजनक व्यवहार रोकने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस की की चालानी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग आरटीओ के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से की जाएगी। 27 मई को सुबह 11 बजे रायपुर के रावांभाठा स्थित कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now