ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन देंगे अमरीकी जनता को ट्रंप से पहले संदेश

April 2, 2026 12:27 AM

नई दिल्ली। अब जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश प्रेषित करने में कुछ घंटे शेष है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन (Masoud Pezeshkian) ने महत्वपूर्ण ऐलान किया है। ईरानी राष्ट्रपति जल्द ही अमेरिकी जनता को एक संदेश देंगे।

यह जानकारी उनके उप संचार निदेशक ने दी है। महत्वपूर्ण है कि अमेरिकी जनता में ट्रंप के खिलाफ विरोध के स्वर बढ़ते जा रहे हैं

पेज़ेश्कियन के कार्यालय में संचार और सूचना उप निदेशक मेहदी तबताबाई ने X पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन द्वारा अमेरिकी जनता को संबोधित एक महत्वपूर्ण पत्र का पाठ अगले कुछ घंटों में प्रकाशित किया जाएगा।’

यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आज शाम राष्ट्र को दिए जाने वाले बहुप्रतीक्षित संबोधन से पहले आई है, जिसमें उनसे ईरान के साथ युद्ध पर अगला निर्णय लेने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now