ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस देश भर में सड़कों पर

लेंस डेस्क। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों को लेकर देश भर में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस Congressऔर विभिन्न विपक्षी दलों ने शुक्रवार को देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली से लेकर पटना, देहरादून और रायपुर तक कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई जगहों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

देशभर से प्रदर्शन की प्रमुख तस्वीरें

देहरादून (उत्तराखंड) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जहां आक्रोशित कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए।

पटना (बिहार): प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन (पानी की बौछार) का प्रयोग किया।

रायपुर (छत्तीसगढ़): भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक से शास्त्री चौक स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

दिल्ली (जंतर-मंतर): विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य और प्रशांत भूषण समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिया।

अदालतों में पहुंचा मामला: सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिकाएं

चुनावी प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर मामला अब कानूनी चौखट तक पहुंच चुका है, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में SIR के फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर में किए गए बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है। साथ ही, लगभग 13 करोड़ वोटर्स के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से हटने के मामले की एसआईटी (SIT) जांच कराने की अपील की गई है। महाराष्ट्र में जारी SIR की प्रक्रिया की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि अन्य दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ने आदेश जारी किए।

विपक्ष के हमले और आरोप

राहुल गांधी: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची में हेरफेर देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ है।

प्रियंका गांधी: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि 13 करोड़ मतदाताओं के नाम प्रभावित होने की खबर को महज राजनीतिक बयानबाज़ी मानकर खारिज नहीं किया जा सकता।

महुआ मोइत्रा: टीएमसी (TMC) सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।

महाभियोग की तैयारी: विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग (Impeachment) प्रस्ताव लाने की रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now