नई दिल्ली। Iran के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का कहना है कि उसने एक अमेरिकी रीपर ड्रोन को मार गिराया। जिसने शांति वार्ता के दौरान बढ़ते तनाव के बीच उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था। इसे ईरान की ओर से एक बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।
अल जजीरा के अनुसार अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों पर हमला किया , जिसे अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता ने आत्मरक्षा के लिए किया गया हमले बताया। इससे पहले, ईरानी मीडिया ने दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में विस्फोटों की खबर दी थी।
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के युद्ध को समाप्त करने के लिए संभावित समझौते में विवाद के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तेहरान के शीर्ष वार्ताकार कतर गए हैं।इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है और कहा है कि उनका देश इस सशस्त्र समूह के साथ युद्ध में है।










