गुजरात आ रहे थाई कार्गो शिप पर ईरान का हमला, 20 नाविक बचाये गए, तीन लापता

Iran

नई दिल्ली। गुजरात के कांडला पोर्ट पर आ रहे एक थाई कार्गो जहाज पर बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक बंदरगाह से निकलने के तुरंत बाद हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास हमला किया गया,जिन पर सवार 20 नाविकों को बचाया गया है, लेकिन तीन अभी भी लापता हैं। यह हमला ईरान द्वारा किया गया।

जहाज का नाम मयूरी नारी है, जो थाई कंपनी Precious Shipping Pcl का मालिकाना है। यह एक बल्क कैरियर है, जो UAE के खलीफा पोर्ट से निकलकर भारत के कांडला पोर्ट जा रहा था, जब यह हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमले का शिकार हुआ।रॉयल थाई नेवी द्वारा जारी तस्वीरों में जहाज के हल और सुपरस्ट्रक्चर से घना काला धुआं निकलता दिख रहा है, और आसपास पानी में लाइफ राफ्ट्स नजर आ रहे हैं।

रॉयल थाई नेवी के बयान में कहा गया है कि ‘हमले का सटीक विवरण और कारण अभी जांच के अधीन है।’ किसी भी समूह ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है।बयान में आगे कहा गया कि ओमानी नेवी ने 20 नाविकों को बचाया है और ‘बाकी तीन क्रू सदस्यों को बचाने के प्रयास जारी हैं।’

इससे पहले, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा था कि कल खाड़ी में तीन कमर्शियल जहाजों पर हमला हुआ था। अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या यह जहाज उनमें से एक था।

रॉयल थाई नेवी के अनुसार, जहाज की लंबाई 178 मीटर है और यह 30,000 टन विस्थापन वाला है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मध्य पूर्व गहरे संकट में है। इजराइल ने अमेरिकी सैन्य बलों के समर्थन से 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए थे। तेहरान ने तेल अवीव और अमेरिकी सैन्य अड्डों वाले मध्य पूर्वी देशों पर जवाबी हमले किए हैं, और दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक हॉर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग को बार-बार धमकी दी है।

यह भी पढ़ें : ट्रंप के बयान से पलटा अमेरिका आज ईरान के खिलाफ भीषण हमलों का दावा, भारत में युद्ध का जबरदस्त असर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now