इंडिगो की उड़ान पर था संकट, सीईओ पीटर एल्बर्स का इस्तीफा

IndiGo CEO Peter Elbers resigned

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

इंडिगो (Indigo) के सीईओ पीटर एल्बर्स ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा एयरलाइन के बड़े परिचालन संकट के तीन महीने बाद आया है। उनके इस्तीफे की अटकलें पिछले दिनों में इंडिगो संकट के बाद से ही लगाई जा रही थी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया नया सीईओ नियुक्त होने तक कंपनी के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इंडिगो के इस मौके पर बयान जारी करके कहा है कि तत्काल प्रभाव से पीटर एल्बर्स इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के सीईओ पद से हट रहे हैं। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पीटर को उनकी योगदान और सेवा के लिए धन्यवाद देता है तथा उनकी भविष्य की सफलताओं की कामना करता है।

इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम रूप से एयरलाइन के मामलों का प्रबंधन संभालेंगे, जब तक कि कंपनी नया नेता नियुक्त होने की घोषणा नहीं करती, जो जल्द ही होने की उम्मीद है।

बोर्ड के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा, “राहुल कंपनी के मामलों का प्रबंधन संभालने के लिए वापस आ रहे हैं ताकि कंपनी की संस्कृति को मजबूत किया जा सके, परिचालन उत्कृष्टता को और मजबूत किया जा सके तथा ग्राहकों के प्रति देखभाल, विश्वसनीयता और व्यावसायिकता की असाधारण सेवा देने की प्रतिबद्धता को गहरा किया जा सके।”

राहुल भाटिया ने कहा, “इंडिगो की स्थापना और 22 वर्षों तक इसे पोषित करने के बाद, मुझे अपनी राष्ट्र के प्रति, एयरलाइन के ग्राहकों, कर्मचारियों, शेयरधारकों तथा सभी अन्य हितधारकों के प्रति गहरी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी का एहसास है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now