आंध्रप्रदेश में रोते बच्चे के सामने महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, सीएम चंद्रबाबू के क्षेत्र में टीडीपी कार्यकर्ता ने की पिटाई, वीडियो

June 17, 2025 3:55 PM
Kuppam

लेंस डेस्क। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला को पेड़ पर बांधकर बुरी तरह पीटा जा रहा है। महिला का छोटा बच्चा रो रहा है। लेकिन, पिटाई करने वाले रूक नहीं रहें हैं। ये वीडियो CM चंद्रबाबू नायडू के गढ़ कुप्पम मंडल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कर्ज न चुकाने के चलते TDP के एक सदस्य ने महिला को घर से घसीटकर पेड़ पर बांधा। इसके बाद उस शख्स के घरवालों ने मिलकर महिला की पिटाई की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मणिकप्पा, उसकी पत्नी मुनेम्मा सहित चार रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। Kuppam

जानकारी के मुताबिक यह मामला चित्तूर जिले के कुप्पम मंडल के नारायणपुरम गांव की है। यह मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का निर्वाचन क्षेत्र है। सोमवार को 28 साल की सिरीशा नाम की महिला अपने बच्चों के स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने के लिए गांव आई हुई थी। कुछ महीने पहले वो अपने पति के साथ बेंगलुरु में शिफ्ट हो गई थी। गांव पहुंचने के बाद एक परिवार के सदस्यों ने सिरीशा को घर से घसीटकर पेड़ से बांधा इसके बाद उसके दोनो बच्चों के सामने पिटाई भी की।

दरअसल सिरीशा के पति आर. तिमप्पा ने दो साल पहले गांव के ही एस. मणिकप्पा से 80,000 का कर्ज लिया था। वह इसे छोटी-छोटी किश्तों में चुका रहा था। हाल ही में वह मजदूरी करने बेंगलुरु चला गया। उसके बाद से उसने कर्ज की किश्त चुकानी बंद कर दी। जैसे ही मणिकप्पा के परिवार वालों को सिरीशा के आने की जानकारी मिली, तो उन्होंने महिला को पेड़ से बांधकर पिटाई की।

मंगलवार को इस घटना का वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें मणिकप्पा की पत्नी मुनेम्मा को सिरीशा को थप्पड़ और लाठी से पीटते हुए दिखाई दे रही है।

देखें वीडियो-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now