अरुण कुमार पाण्डेय बने छत्तीसगढ़ के नए PCCF

Arun Pandey

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय (Arun Kumar Pandey) को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। वन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

वन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति वर्तमान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। वी. श्रीनिवास राव 1990 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं। 31 मई को वी श्रीनिवास राव रिटायर हो रहे हैं।

अरुण कुमार पाण्डेय फिलहाल PCCF वाइल्ड लाइफ के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें अरण्य भवन, नवा रायपुर स्थित वन विभाग के शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने उन्हें शीर्षस्थ वेतनमान में पदस्थ किया है।

राज्यपाल के नाम से जारी आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, मुख्यमंत्री सचिवालय समेत सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है। वन विभाग में इस नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: विश्रामपुर में धरना खत्म, बैज-सिंहदेव ने तोड़ा अनशन, कांग्रेस ने जताया आभार, कहा – यह लोकतंत्र की जीत है

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now