हिंदी दिवस पर ‘हिंदी की बदलती दुनिया’ पर संगोष्ठी कल

HINDI UTSAV: रायपुर। छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में जिला प्रशासन रायपुर के सहयोग से हिंदी उत्सव का आयोजन हिंदी दिवस पर किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर के टाऊन हॉल में आयोजित इस समारोह में हिंदी की बदलती दुनिया पर संगोष्ठी, विमोचन और हिंदी समाचार वाचकों का सम्मान किया जाएगा।

समारोह प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा जिसमें मुख्य वक्ता दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गोपाल कमल होंगे और अध्यक्षता साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा होंगे।‌ इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक डॉ सुशील त्रिवेदी, वरिष्ठ संस्कृति विशेषज्ञ राहुल कुमार सिंह होंगे। संस्थान के महासचिव डॉ सुधीर शर्मा, डॉ सुरेश शुक्ल, संयोजक शकुंतला तरार और डॉ सीमा निगम ने बताया कि तीन पुस्तकें विमोचित होंगी और हिंदी के समाचार वाचकों का सम्मान भी होगा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now