केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच की मौत

June 15, 2025 8:16 PM

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली/ देहरादून

उत्तराखंड के गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में पायलट समेत सात लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में पांच लोग हताहत हुए हैं।

हेलीकॉप्टर ने सुबह 05:17 बजे गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी और यात्रियों को लेने के बाद केदारनाथ लौट रहा था, तभी केदारनाथ घाटी में खराब मौसम की वजह से यह रास्ता भटक गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि क्षेत्र में मौसम बहुत खराब था, जिसकी वजह से कथित तौर पर हेलीकॉप्टर अपना रास्ता भटक गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।”

उत्तराखंड के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने ‘द लेंस’ से कहा कि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now