छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा में हीट वेव का अलर्ट, गर्मी का सितम 3 महीने बाद होगा खत्म

March 16, 2025 3:18 PM

रायपुर। मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी का सितम महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा तीन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मार्च महीने के मध्य में ही गर्मी सताना शुरू कर चुकी है। गर्म हवाओं के थपेड़े भी महसूस किए जा रहें हैं। शनिवार को छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला सबसे गर्म गर्म दर्ज किया गया। वहीं उड़ीसा का बौध देश का सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है। झारखंड के 7 जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में असहनीय गर्मी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ 16 जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन सभी जिलों में शनिवार तक 40 डिग्री तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला शनिवार को सबसे गर्म रहा। प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में लू का येलो अलर्ट है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा है। शनिवार को राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहा है।

उड़ीसा के बौध में गर्मी का सितम

उड़ीसा के मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। उड़ीसा के बौध, संभलपुर, झारसुगडा, सुबरनपुर, बालांगीर, कालाहांडी जिले के में हीट वेव का सितम महसूस करने मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 42.5 डिग्री तापमान के साथ उड़ीसा का बौध जिला देश का सबसे गर्म जिला है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

झारखंड में 41 डिग्री तक पहुंचा पारा

झारखंड में भी मौसम विभाग ने 7 जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी है। शनिवार को सिंहभूम जिले के चाईबासा में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके बाद डालटनगंज में 40.7 डिग्री, बोकारो 40.1 डिग्री, जमशेदपुर, गढ़वा, गोड्डा और पाकुड़ जिले में में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 19 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now