सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी 3 लाख के पार, सोना 1.46 लाख पहुंचा

Gold Silver price 20 जनवरी 2026 को सोने और चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन अपने आल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी पहली बार सर्राफा बाजार में 3 लाख रुपये के पार निकल गई है। आज चांदी का भाव 10,888 रुपये की तेजी के साथ 3,04,863 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,429 रुपये बढ़कर 1,46,375 रुपये पर पहुंच गया। इस साल अभी तक चांदी 74,443 रुपये और सोना 13,180 रुपये महंगा हो चुका है।

पिछले साल यानी 2025 में सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखा गया। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपये का था, जो साल के अंत में 1,33,195 रुपये हो गया। इस तरह पूरे साल में सोने में 75 फीसदी यानी 57,033 रुपये की बढ़ोतरी हुई। चांदी में तो और भी बड़ा उछाल रहा, एक किलो चांदी 86,017 रुपये से बढ़कर 2,30,420 रुपये पर पहुंच गई, यानी 167 फीसदी या 1,44,403 रुपये की तेजी। यह तेजी मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल डिमांड, ग्लोबल सप्लाई में कमी और जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण बनी रही।

चांदी में तेजी के तीन प्रमुख कारण हैंसोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती मांग ने इसे जरूरी कच्चा माल बना दिया है। ट्रंप प्रशासन के टैरिफ डर से अमेरिकी कंपनियां भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे वैश्विक आपूर्ति में कमी आई है। साथ ही मैन्युफैक्चरर्स प्रोडक्शन रुकने के डर से पहले से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 में चांदी 3.20 लाख से 3.94 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है, कुछ का अनुमान 4 लाख तक भी है। सोने की तेजी के पीछे कमजोर डॉलर, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती, रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे जियोपॉलिटिकल तनाव और चीन जैसे देशों की रिजर्व बैंक सोने की खरीदारी मुख्य वजहें हैं। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि लंबी अवधि में दोनों धातुओं में तेजी बनी रहेगी, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसलिए छोटी-छोटी गिरावट पर खरीदारी बेहतर रणनीति हो सकती है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now