रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। अमन साहू को झारखंड पुलिस सोमवार को रिमांड पर लेकर रायपुर से रवाना हुई थी। जानकारी के अनुसार रास्ते में अमन साहू ने पुलिस जवान की इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और अमन साहू के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने अमन साहू को मार गिराया है। वहीं एक जवान मुठभेड़ में घायल हुआ है। जिसका इलाज जारी है।
झारखंड के लिए लेकर निकली थी पुलिस
रायपुर से वापस झारखंड लाने के दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस और गैंगस्टर के बीच यह मुठभेड़ पलामू में हुई है। पलामू में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसे में जब अमन साव पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा तब उसे रोकने के लिए पुलिस ने कोशिश की, अमन साव ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में रांची पुलिस ने भी फायरिंग की और एनकाउंटर में उसे मार गिराया।
कई मामलों में है मुख्य आरोपी
1.चार साल पहले झारखंड में बरबरीक ग्रुप के कार्यालय के बाहर फायरिंग करवाई गई।
2.ढाई साल पहले कोरबा में इसी कंपनी के दफ्तर के बाहर पर्चा फेंक कर गोली चलवाई।
3.शंकर नगर में कंपनी के एक पार्टनर के घर के बार गोली चलाकर धमकी दी।
4.26 मई को फायरिंग के लिए शूटर भेजे। वारदात के पहले ही भाटागांव और गंज क्षेत्र से शूटरों को पकड़ लिया गया।
5.13 जुलाई 2024 को तेलीबांधा में पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर गोली चलवाई गई।
17 साल की उम्र से अपराध की दुनिया में
17 साल की उम्र में ही अमन साहू ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। अमन मूलत: रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला है। सबसे पहले वह नक्सलियों के संपर्क में आया और उनके लिए काम करने लगा। वह हथियार सप्लाई करने का काम करता था। वह उनके लिए शहरी नेटवर्क का काम करता था। कुछ समय वह जंगल में हथियार लेकर घूमा। पहली बार उसने 2012 में नक्सलियों की ओर से बंदूक चलायी और हार्डकोर नक्सली बन गया। इस दौरान वह मयंक सिंह, सुनील मीणा और सुजीत सिंह के संपर्क में आया। तीनों 2013 में नक्सली बेड़े से भागे और अपना गैंग बनाया।कुछ दिनों बाद ही वे बिल्डरों और बड़े ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने लगे। इस बीच पुलिस की छापेमारी से बचने मयंक सिंह मलेशिया शिफ्ट हो गया। सुनील मीणा भी सिंगापुर में और सुजीत पुर्तगाल चला गया है। तीनों विदेश से गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं।









