जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के तमाम ठिकानों पर ईडी का छापा


नई दिल्ली। आजम खान (Azam Khan)की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह ईडी ने जौहर विश्वविद्यालय समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। टीम उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के साथ-साथ दिल्ली में भी पहुंची है।

जौहर यूनिवर्सिटी में बुधवार सुबह लगभग सात बजे टीम पहुंची। टीम सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है।बता दें कि कुछ दिन पहले ईडी ने स्थानीय पुलिस से आजम खान के आपराधिक इतिहास का ब्योरा मांगा था। पुलिस ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई तो टीम खुद ही पहुंच गई और दस्तावेजों को खंगाल रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मामला सरकारी ठेकों में हुई वित्तीय अनियमितताओं और निजी ठेकेदारों के जरिए फंड के कथित डायवर्जन से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ निजी ठेकेदारों ने सरकारी ठेकों से मिले फंड का एक बड़ा हिस्सा गैर-कानूनी तरीके से मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर किया। इस धन का इस्तेमाल भारी भरकम डोनेशन और यूनिवर्सिटी की संपत्तियों तथा निर्माण कार्यों में किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now