दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दीपक नगर में होटल कारोबारी और रेलवे केटरिंग ठेकेदार विजय अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED RAID) ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। दो गाड़ियों में पहुंचे ईडी अधिकारियों ने उनके घर पर छापेमारी शुरू की जो सुबह से जारी है। इस कार्रवाई में CRPF के जवान भी शामिल हैं। विजय अग्रवाल के व्यापारिक गतिविधियों, विशेष रूप से रेलवे केटरिंग और अन्य फर्मों से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है।
दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के निवास पर ईडी की रेड









