‘मेरे भगत सिंह’ पुस्तक पर 28 फरवरी को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में चर्चा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश परिवार द्वारा आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक पंकज चतुर्वेदी की पुस्तक ‘मेरे भगत सिंह’ (Mere Bhagat Singh) पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 28 फरवरी को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित होगा।

पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में गांधी-नेहरू और अन्य समकालीन नेताओं के विचारों के संदर्भ में भगत सिंह की शहादत के ऐतिहासिक और यथार्थिक महत्व पर चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कारवां मैग्जीन के संपादक हरतोश सिंह बल और प्रसिद्ध इतिहासविद डॉ. एस. इरफान हबीब अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन अनिर्वाण भट्टाचार्य करेंगे।

आयोजकों की ओर से साहित्य, इतिहास और समसामयिक विमर्श में रुचि रखने वाले सभी पाठकों और बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया गया है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now