दिल्ली को 20 फरवरी को मिलेगा नया सीएम, 19 को विधायक दल की बैठक, दौड़ में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्‍याय और आशीष सूद सबसे आगे

March 6, 2025 3:33 PM

नई दिल्ली। दिल्‍ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद जल्‍द ही मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान होने वाला है। अभी मुख्‍यमंत्री तय नहीं हुआ है, लेकिन मुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। इसी दिन भाजपा 19 फरवरी को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

भाजपा ने सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक को दो दिन बाद के लिए टाल दिया है। पहले सोमवार के बैठक होने वाली थी, लेकिन इसे दो दिनों के लिए टाल दिया गया है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्यमंत्री, एनडीए के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाजपा की तरफ से मुख्‍यमंत्री पद के लिए प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद को दावेदार माना जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा में 70 में से 48 सीटें जीतकर भाजपा ने सत्ता हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला था। हालांकि, इस बार आप को सिर्फ 22 सीटें ही मिल पाईं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन जैसे प्रमुख आप नेता इस बार जीत का स्वाद नहीं चख पाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को हुआ था और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now