क्रेशर संचालक की गुंडागर्दी, डीजल-पेट्रोल चोरी के शक में दो युवकों पाइप-रस्‍सी से बांधकर पिटाई

Crusher operators gundaagardee

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली क्रूर घटना सामने आई है। बरियो थाना क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव में क्रेशर चलाने वालों ने गुंडागर्दी की है। डीजल-पेट्रोल चोरी के शक पर दो लड़कों के साथ इतनी वहशत की गई कि उसकी तस्वीरें और क्लिप अब सोशल साइट्स पर तेजी से फैल रही हैं।

क्लिप में साफ नजर आता है कि एक लड़का अर्धनग्‍न हालत में रस्सी और पाइप से बंधा गया है। वह जमीन पर लेटा है और कुछ लोग उसे लगातार लाठी और जूते से मार रहे हैं। आसपास मौजूद बाकी लोग उसे चोरी का इल्जाम लगाकर पूछ रहे हैं।

पीड़ित बार बार खुद को बेकसूर बता रहा है मगर कोई उसकी बात नहीं मान रहा। कहा जा रहा है कि जिस लड़के को बांधकर मारा गया वह क्रशर में पोकलेन चलाने वाला कर्मचारी है और उसके साथ वाला दूसरा व्यक्ति भी वहीं काम करता है।

स्‍थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि क्रशर मालिकों को ईंधन चोरी का शक हुआ। फिर उन्होंने दोनों कर्मचारियों को बुलाया और सवाल करने लगे। धीरे धीरे सवाल जवाब हिंसा में बदल गया।

छह सात से ज्यादा लोगों ने मिलकर दोनों को घेर लिया। पहले चोरी के बारे में पूछा फिर एक के कपड़े उतारकर कमरे में कैद कर दिया। उसके बाद पोकलेन वाले को रस्सी से बांधकर गिराया और मुक्के लात से पीटा। क्लिप में कुछ लोग उसे डराते दिख रहे हैं कि सच नहीं बताया तो और बुरा होगा।

बरियो थाने के इंचार्ज रविंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने वायरल क्लिप देखी है और जांच चल रही है। क्लिप में दिखने वाले लड़के की शिनाख्त हो गई। पीड़ित का नाम विनोद सारथी है जो बघिमा गांव का रहने वाला है। इंचार्ज ने बताया कि विनोद से फोन पर बात हुई मगर वह अभी शिकायत देने से डर रहा है। पुलिस ने उसे थाने बुलाया है ताकि पूरी सच्चाई पता चल सके। अभी आरोपियों को पहचानने का काम जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now