बीजापुर में इंद्रावती नदी में मगरमच्छ का हमला, युवक की मौत

June 7, 2025 8:06 PM
Indravati River

बीजापुर। बस्तर की जीवनदायनी इंद्रावति नदी में मगरमच्छ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को अटुकपल्ली निवासी समित अम्बाला इंद्रावति नदी में मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था, युवक नदी के पास बैठा हुआ था। इस दौरान मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया। मगरमच्छ युवक को पकड़कर नदी में ले गया। लगभग तीन घंटे तक ग्रामीणों ने मशक्कत के युवक का शव मिला। Indravati River

ग्रामीण युवक के शव का रेस्क्यू कर नदी के बाहर लेकर आए। तबतक युवक की मौत हो चुकी थी।  युवक के पैर में मगरमच्छ के काटने के निशान है। युवक के पैस का मांस मगरमच्छ ने काट खाया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरा मामला भद्रकाली थाना क्षेत्र का है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now