नई दिल्ली। झारखंड (Jharkhand)में आंदोलनकारी छात्र विधानसभा में घुस गए हैं।वो आज ही निर्णय की माँग कर रहे हैं । कुछ प्रदर्शनकारी तो सड़क पर ही लेट गए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि कुछ अराजक तत्व हमारे बीच घुस आए हैं।छात्रों के साथ साथ झारखंड पुलिस ने संयम का परिचय दिया है। दैनिक जागरण लिख रहा है हल्का बाल प्रयोग किया गया है एक पुलिस कर्मी के सिर में चोट आई है। अब तक कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई है। इस आंदोलन में बीजेपी का घुसना आश्चर्यजनक है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है।छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण आज छात्र विधानसभा घेराव कर रहे हैं।
पाँच बैरिकेटिंग तोड़ी, हल्का लाठी चार्ज
शाम तीन बजे के क़रीब राँची में छात्रों ने खेतों के रास्ते से जाकर विधानसभा घेर लिया और एक के बाद एक पाँच बैरिकेटिंग तोड़ दी। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा के बाहर बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इससे पहले जब छात्र विधानसभा घेराव के लिए जा रहे थे तो पुलिस ने सबसे पहले आगे न बढ़ने की अपील की, जिसके बावजूद छात्र आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इसके बाद पुलिस छात्रों की बड़ी समूह को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस को गोले छोड़े।जिसमे से कुछ छात्र और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ।पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है।
विधानसभा घेराव करने जा रहे छात्रों के बीच पुलिस अधिकारियों को कहते सुना गया कि ९० फ़ीसदी छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं केवल दस फीसदी अराजक तत्व इस आंदोलन में घुस आए हैं जो हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। फ़िलहाल सभी जिलों से पुलिस बल रांची बुला लिया गया है। पुलिसकर्मियों पर जूते चप्पल से प्रहार करने की भी ख़बरें आ रही हैं।
समूची भाजपा छात्रों के साथ सड़क पर
रांची के छात्र आंदोलन में सर्वाधिक चौंकाने वाली बात भारतीय जानता पार्टी के नेताओं , विधायकों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। छात्रों के भविष्य और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर जेपीएससी- जेएसएससी महाघोटाले की जांच सीबीआइ से कराने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के हक और न्याय की इस लड़ाई में भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
आज सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी भाजपा विधायक मुख्यमंत्री आवास जाने वाली सड़क पर धरने पर बैठ गए और भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर बवाल काटा। महत्वपूर्ण है कि जंतर मंतर के आंदोलन की भाजपा ने पुरजोर आलोचना की थी उसे देशद्रोह तक कहा गया।
विपक्ष के लगभग सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जंतर मंतर के आंदोलन में शामिल लोगों से मिले उन्हें वैचारिक समर्थन दिया लेकिन किसी धरना प्रदर्शन या घेराव से दूर रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा भाजपाई छात्रों को भड़का रहे
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर छात्रों को भड़काने और राजनीति करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘छात्रों में उबाल है और बीजेपी ने अभी मेरी अच्छाई देखी है, कड़ा रुख नहीं देखा। मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा कि इस पर कड़ा एक्शन लें। इरफान अंसारी ने छात्रों से किसी के बहकावे में न आने की अपील की और कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपना रही है. उन्होंने कहा, ‘हमलोग छात्र के साथ है, बीजेपी पीछे से वार कर रही है. BJP अपनी हद में रहे, वरना हमसे बुरा कोई नहीं होगा।
वहीं बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ‘क्या इसका मतलब ये है कि हर चीज के पीछे बीजेपी का ही हाथ है? जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ था, तो हमने कभी नहीं कहा कि इसके पीछे कांग्रेस या आम आदमी पार्टी का हाथ है?
कांग्रेस पार्टी का आंदोलन को समर्थन
नहीं भुला जाना चाहिए कि झारखंड के आंदोलन को कांग्रेस पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल ने बाकायदे कहा है कि परीक्षाओं में धांधली रोकी जानी चाहिए। हांलाकि संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने टिप्पणी करनी कि राहुल को झारखंड जाना चाहिए।
इस पर राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी तो जंतर मंतर पर भी नहीं गए थे फिर राहुल गांधी को झारखंड क्यों जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की हर जायज माँग के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है।








