लेंस डेस्क । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) रेड स्टार ने अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय व्यापारी जहाजों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए तीन भारतीय नाविकों की हत्या की घटना को जघन्य करार दिया है। पार्टी ने शहीद नाविकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता जताई। पार्टी ने इस घटना को अमेरिकी साम्राज्यवाद की आक्रामक नीति का उदाहरण बताते हुए मोदी सरकार की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाए।
भाकपा (माले) रेड स्टार ने सरकार पर दासवत रवैया अपनाने और राष्ट्रवादी दावों की खोखलाहट उजागर करने का आरोप लगाया। साथ ही भारत सरकार से हमले की स्पष्ट निंदा, अंतरराष्ट्रीय जांच और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पार्टी ने देश की लोकतांत्रिक और साम्राज्यवाद-विरोधी शक्तियों से इस मुद्दे पर आवाज उठाने का आह्वान किया।









