तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता V.D. Satheesan ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उनकी पूरी कैबिनेट के 20 मंत्रियों ने भी एक साथ शपथ ली। यह घटना इसलिए खास है क्योंकि पिछले 60 साल में केरल में पहली बार पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। इससे पहले वर्ष 1962 में आर. शंकर ने ऐसी कैबिनेट बनाई थी।
शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर, केरल कांग्रेस नेता और कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।कैबिनेट की खासियतकैबिनेट में 14 नए चेहरे शामिल हैं। पीके कुन्हालीकुट्टी, रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन, मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन और अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनंतपुरम राधाकृष्णन को स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
आगे का कार्यक्रम
22 मई को विधानसभा स्पीकर का चुनाव होगा।
29 मई को राज्यपाल का नीतिगत भाषण होगा।
बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।
वी.डी. सतीशन छठी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने मलयालम भाषा में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं से मुलाकात की।यह केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार है, जो LDF को सत्ता से बाहर कर सत्ता में आई है।










