देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सुमाड़ी गांव की रहने वाली चर्चित लेखिका, पटकथा लेखक और स्तंभकार अद्वैता काला को प्रसार भारती का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है।
अद्वैता काला साहित्य, सिनेमा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं। उनका चर्चित उपन्यास Almost Single बेस्टसेलर रहा है और अमेरिका तथा फ्रांस में भी उनकी पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।
उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। वह विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों और टेलीविजन मंचों पर समसामयिक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर लेखन एवं टिप्पणी करती रही हैं।
कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के गांवों और स्थानीय समुदायों की मदद के लिए ‘प्रोजेक्ट भुली’ की शुरुआत की थी।











