आंध्र प्रदेश में ONGC के गैस कुएं से बड़ा रिसाव, 800 लोगों को घर छोड़ना पड़ा; सुरक्षा पर उठे सवाल

आंध्र प्रदेश | आंध्र प्रदेश के डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनसीमा जिले में मंगलवार सुबह ONGC के गैस कुएं से बड़े पैमाने पर रिसाव होने के बाद करीब 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने आसपास की बिजली काट दी और सड़कों पर आवाजाही रोक दी। जिले में इस साल गैस रिसाव की यह कम से कम चौथी घटना है, जिससे ONGC की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मरम्मत के दौरान तेज आवाज के साथ निकली गैस

घटना 17 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे मामीडिकुदुरु मंडल के गेद्दाडा गांव के पास हुई। कुएं में मरम्मत और दोबारा ड्रिलिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ गैस निकलने लगी। प्रशासन ने एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला। आग और विस्फोट की आशंका के चलते NH-216 के आसपास यातायात डायवर्ट किया गया। लोगों को बिजली के उपकरण और गैस चूल्हे इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई।

रिसाव रोकने के लिए विशेषज्ञ टीम बुलाई

ONGC ने नरसपुरम से विशेषज्ञ टीम बुलाकर कुएं को बंद करने की कार्रवाई शुरू की है। आग लगने से रोकने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जिला कलेक्टर महेश कुमार रविराला के मुताबिक, गैस ऊपर की ओर निकल रही है और कुएं में आग नहीं लगी है। मंगलवार दोपहर तक रिसाव जारी था, हालांकि प्रशासन ने शाम तक इसे रोकने की उम्मीद जताई।

जनवरी में पांच दिन तक लगी रही थी आग

इसी साल जनवरी में कोनसीमा जिले के मोरी गांव में गैस कुएं में रिसाव के बाद आग लग गई थी, जो करीब पांच दिन तक जलती रही। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद सुरक्षा इंतजाम कितने प्रभावी हैं, यह बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ONGC को रिसाव रोकने के साथ सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यापक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now