CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Pankaj Jha

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने धनतेरस के दिन 3 लोगों को कैबिनेट मंत्री और एक को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इन चार में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा का भी नाम है। इसके अलावा योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर को राज्यमंत्री का दर्जा किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

बता दें कि दो दिन पहले विभाग ने निगम, मंडल और आयोग के करीब 32 अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा देने वाला आदेश जारी किया था।

देखें लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories