मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वाराणसी और दिल्ली दौरे से लौटे, बोले- मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक बस्तर में

August 15, 2025 3:20 PM
CM VISHNU DEO SAI

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वराणसी और दिल्ली दौरे के बाद बुधवार को रायपुर पहुंचे। वराणसी में सीएम साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।इसके बाद सीएम दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। दिल्ली में सीएम साय ने खाद्य उपभोक्ता मामले में नवीकरण और नवीनीकरण मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में हिस्सा लिया। मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक बस्तर में आयोजित की जाएगी।CM VISHNU DEO SAI

बनारस में हुई बैठक को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कल हमने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में हिस्सा लिया। सबसे पहले वहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। समस्त छत्तीसगढ़ वासियों की सुख समृद्धि की कामना किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने भाग लिया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और केंद्रीय गृह मंत्री जी के नेतृत्व में के मध्य मध्य क्षेत्रीय परिषद, एक ऐसा मंच के रूप में उभरा है। जहां आपसी समन्वय के परिचय से जो चार राज्य वहां पर विकास हो रहा है। उनके बेहतर समन्वय और सहयोग के लेकर सार्थक चर्चा हुई। हमने उन बिंदुओं को चिन्हित किया है जिन पर हम अपने प्रदेश में नहीं पहल कर रहे हैं और बैठक में विकसित भारत के अनुरूप क्षेत्रीय परिषद का क्या रोल रहेगा। उन राज्यों की भूमिका पर भी चर्चा और हमने वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को बैठक में रखा। हमने यह अवगत कराया की छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद एक बड़ा बाधक था और वह बाधक हटने जा रहा है। उसके बाद हम लोग वहां पर बोध घाट जैसे परियोजना को आरंभ करने वाले हैं। इसके बन जाने से उसे क्षेत्र में करीब 4 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी। महानदी और इंद्रावती नदी को इंटरलिकिंग करने का काम हमने सोचा है। उसको परिषद में रखा। जो नई उद्योग नीति हम लोग अपने प्रदेश में जिसके माध्यम से साढे 5 लाख करोड़ का निवेश आया है। उसको भी हमने परिषद की बैठक में रखा और साढ़े पांच लाख करोड़ में सबसे ज्यादा 3 लाख करोड़ पावर सेक्टर को आए हैं। आने वाले समय में इतना पावर जनरेट होगा कि हम अपने प्रदेश के साथ-साथ जो हमारे परिषद के प्रदेश हैं। उनको भी बिजली दे पाएंगे। मुझे बताते हुए बड़ा गौरव हो रहा है कि मध्य क्षेत्र परिषद की अगली बैठक छत्तीसगढ़ बस्तर में होगी। बस्तर में जो वहां का जो वातावरण ठीक हो रहा है वहां की जो स्थिति इसका स्पष्ट प्रमाण है कि वहां क्षेत्रीय परिषद का बैठक होगी।

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उसके बाद हम दिल्ली में केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मामले में नवीकरण और नवीनीकरण मंत्री प्रहलाद जोशी जी से मुलाकात की। उनसे खाद्य सुरक्षा और संरक्षण पर बात किया। उन्होंने हमेशा छत्तीसगढ़ को सहयोग करना आश्वासन दिया है।

आपातकाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज 25 जून है संविधान हत्या दिवस है 1975 में आज के दिन ही इस देश पर आपातकाल थोपा गया था और राज्यसभा पर सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हैं जो जिन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की यातना सही है उनके सम्मान में हम लोग लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025 पारित भी किए हैं जिनके माध्यम से उनको 25000 महीना प्रोत्साहन के रूप में देते हैं। पिछले 5 साल में उनको राशि नहीं दी गई थी उसको भी हमने देने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now