सीएम विष्णुदेव साय ने धर्मांतरण को लेकर क्या कहा? यहां पढ़ें पूरी खबर

Cm Sai on Conference: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की महत्वपूर्ण बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों, खासकर धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता जताई और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने साफ कहा कि छोटे-मोटे अपराधों को अगर समय रहते काबू न किया गया, तो वे बड़े खतरे में बदल सकते हैं। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे, जहां कुछ जिलों के एसपी पर नाराजगी भी खुलकर सामने आई।

धर्मांतरण पर ब्रेक, चंगाई सभाओं पर रोक, जल्द आ सकता है नया कानून

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लगातार सामने आ रही कथित धर्मांतरण की खबरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से निपटने का आदेश दिया। खास तौर पर सरगुजा जिले में बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े धर्मांतरण मामलों का जिक्र करते हुए सीएम ने सवाल उठाया और पूछा कि अब तक ‘एक भी केस क्यों दर्ज नहीं हुआ?’ उन्होंने चंगाई सभाओं (जिन्हें धर्मांतरण से जोड़ा जाता है) पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए।

सीएम साय ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार नया सख्त कानून लाने की दिशा में काम कर रही है। ‘प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। किसी को भी लोभ या दबाव से धर्म बदलने की इजाजत नहीं मिलेगी’

यह बयान हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन के संदर्भ में भी आया, जहां उन्होंने अवैध धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए ठोस कदमों का वादा किया।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories