45 दिन तक चले महाकुंभ का समापन, 65 करोड़ से ज्यादा लोगों के स्‍नान का दावा

March 17, 2025 12:40 PM

आखिरी दिन वायुसेना के विमानों ने किया एयर शो

प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर स्‍नान के साथ हो गया। इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के विमानों से एयर शो का आयोजन किया गया। 45 दिनों तक चले महाकुंभ में 65 करोड़ से ज्यादा लोगों के स्‍नान का दावा मीडिया की खबरों में किया गया है।

आखिरी दिन शाम तक आई खबरों के अनुसार 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुके थे। मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी। कई जगहों पर लंबे जाम की स्थिति बनी रही।

महाकुंभ में छह विशेष स्नान आयोजित किए गए। जिनमें पौष पूर्णिमा (13 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (29 जनवरी), बसंत पंचमी (3 फरवरी), माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) और महाशिवरात्रि (26 फरवरी) शामिल है।

इस आयोजन में देश के साथ विदेश के दिग्गजों ने भी इसमें हिस्सा लिया। संतो के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, भूटान नरेश, देश के नामचीन उद्योगपति, अभिनेत्री और अभिनेताओं ने भी महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

सफाई कर्मी ने काटा गला
महाकुंभ के आखिरी दिन ड्यूटी कर रहे एक सफाई कर्मचारी ने अपनी गर्दन पर चाकू से हमला कर लिया। ड्यूटी के दौरान वह शौचालय गया और वहां अपने गले पर वार कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। सफाईकर्मी की पहचान बांदा जिले के नरैनी करतल निवासी फूलचंद (पुत्र अच्छेलाल) के रूप में हुई है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार अच्छेलाल ने गला क्यों काटा, ये वजह पता नहीं चल पाई। वह सेक्टर-21 बी में तैनात था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now