यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ की पुलिस पार्टी पर हमला, एक आरक्षक गंभीर


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में Chhattisgarh police की एक टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची ( Police )टीम को ग्रामीणों के विरोध और हिंसा का सामना करना पड़ा।

आरोप है कि वारंटी को बचाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में छत्तीसगढ़ पुलिस के एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के थाना गंज में दर्ज एनडीपीएस केस में दो वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए टीम कौशांबी आई थी।एक वारंटी को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को साढ़े तीन बजे टीम दूसरे वारंटी शिवम केशरवानी को गिरफ्तार करने इचौली गांव पहुंची।जब टीम शिवम को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तब शिवम, उसके भाई, रिश्तेदारों और समर्थकों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया।

आरोपियों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। हमले में छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद घायल आरक्षी की तहरीर पर कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शिवम केशरवानी समेत करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी शिवम केशरवानी और अन्य की तलाश जारी है।एएसपी अमित सिंह ने बताया कि टीम ने बिना स्थानीय थाने को सूचना दिए गांव में दबिश दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories