शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ चार्जशीट पेश, 1100 पन्नों का चालान EOW ने किया पेश

EOW

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ चालान पेश किया है। EOW की स्पेशल कोर्ट में करीब 1100 पन्नों का चालान पेश किया गया है। EOW  ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि कवासी लखमा को घोटाले की पूरी जानकारी थी। हर महीने लखमा को 2 करोड़ रुपए मिलते थे। उन पैसों से मकान और सुकमा में कांग्रेस भवन का निर्माण किया गया है। Liquor Scam

बता दें कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद लखमा समेत 21 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया था। EOW ने कवासी लखमा को रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। कोर्ट ने कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। सोमवार को EOW ने कवासी लखमा के खिलाफ चार्जशीट की है। इससे पहले भी EOW ने अन्य आरोपियों के खिलाफ 3 पूरक चालान पेश किए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories