BJP ने विधानसभा और जिलों में नए प्रभारी किए नियुक्त, 17 प्रकोष्ठों में संयोजक बनाए, 117 पदों में सिर्फ 9 महिलाओं को नियुक्ति

December 2, 2025 8:35 PM
BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी और विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की नई टीम में कुल 117 पदों में नियुक्ति की गई है, इनमें से 108 पद पर पुरुष नेताओं की नियुक्ति हुई है, जबकि महिलाओं को केवल 9 पद मिले हैं।

भाजपा ने 36 विधानसभा में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। 2023 के विधानसभा चुनाव में जिन 36 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, उन्हीं 36 विधानसभा में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा भाजपा के 36 जिला संगठनों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। 4 जिलों में सह प्रभारी भी बनाए गए हैं।

17 प्रकोष्ठों में 41 संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इनमें 17 संयोजक और 24 सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के हस्ताक्षर से यह नियुक्तियां की गई हैं।

पार्टी ने नई टीम में युवाओं, अनुभवी नेताओं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही है। कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं को बड़े दायित्व सौंपे गए हैं। हालांकि महिलाओं को कम प्रतिनिधित्व मिला है।

सभी प्रभारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में सक्रिय रहें और संगठन के विस्तार को प्राथमिक जिम्मेदारी मानें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now